{"_id":"5e72709e8ebc3e7741395039","slug":"parks-are-not-properly-maintained-rudrapur-news-hld3777263106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह चौक पार्क को बना दिया ढाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह चौक पार्क को बना दिया ढाबा
विज्ञापन
रुद्रपुर के भगत सिंह चौक में ठेले से भोजन लेकर खाते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम की कमी का फायदा अतिक्रमणकारी उठा रहे हैं। भगत सिंह चौक पार्क को अतिक्रमणकारियों ने ढाबा बना दिया है। इस पार्क को पार्किंग स्थल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, रम्पुरा स्थित एकराम आर्य पार्क में अवैध पार्किंग के साथ अवैध कब्जा भी किया गया है।
रुद्रपुर बाजार स्थित 319 वर्ग मीटर भूमि पर बने भगत सिंह चौक पार्क से सटाकर अतिक्रमणकारियों ने छोले-भटूरे, ब्रेड पकौड़े व समोसों के ठेले लगाए हैं। ये ठेले वाले पार्क के भीतर लोगों को खाना खिला रहे हैं। पार्क में अवैध पार्किंग भी की जा रही है। निगम और प्रशासन इन अतिक्रमणकारियों को हटा नहीं रहे हैं।
इधर, रम्पुरा स्थित करीब 4880 वर्ग मीटर भूमि पर बनाए गए एकराम आर्य पार्क में लंबे समय से अवैध पार्किंग की जा रही है। पार्क के एक कोने में अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया। पार्क में गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि शाम के समय पार्क में कुछ युवक चरस और शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। लोगों का आरोप है कि निगम के कर्मचारी भी कभी पार्क की सफाई करने को नहीं पहुंचते हैं। घास मंडी स्थित पार्क में भी अव्यवस्थाओं का अंबार है।