{"_id":"61bcc64db8d65a177c226aef","slug":"park-made-of-plastic-waste-will-be-environmentally-conscious-rudrapryag-news-drn399058275","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा प्लास्टिक कचरे से बना पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा प्लास्टिक कचरे से बना पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर स्थित रुद्रप्रयाग के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पालिका ने कूड़ा-कचरे से पार्क बना रही है। इस पार्क में प्लास्टिक बोतलों से कुर्सी व खराब एलईडी बल्बों से पेड़ बनाकर कचरे का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए झूला व बेंच भी लगाई जाएगी। पार्क में सैर के लिए न्यूनतम शुल्क भी देय करना होगा।
जिला मुख्यालय में प्रतिदिन लगभग चार टन कूड़ा निकल रहा है, जिसमें डेढ़ टन अजैविक कूड़ा है। इस अजैविक कूड़ा में भी 80 फीसदी प्लास्टिक कचरा है, जो पर्यावरण के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है। लेकिन नगर पालिका ने इस प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण संरक्षण पार्क की योजना तैयार की है, जिसे इन दिनों धरातल पर उतरा जा रहा है। रुद्रप्रयाग-कोटेश्वर-चोपड़ा मोटर मार्ग पर बेला-खुरड़ में बन रहे पर्यावरण संरक्षण संदेश पार्क में प्लास्टिक बोतलों, अन्य प्लास्टिक कचरा और खराब एलईडी बल्ब का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए इन दिनों यहां पार्क का ढांचा तैयार किया जा रहा है। अगले दो माह में यह पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही यहां पर बच्चों के लिए झूला व छोटी चर्खी के साथ लोगों को बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सीमा रावत ने बताया कि पार्क बनने से लोगों को नया परिवेश मिलेगा। आगामी वित्त वर्ष में पालिका के सभी वार्डों के साथ अन्य स्थानों पर पार्क व व्यू प्वाइंट की योजना भी है।
प्लास्टिक कचरे का बेहतर से बेहतर उपयोग हो। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण पार्क की योजना बनाई गई है। इन दिनों पार्क में उपयोग होने वाले प्लास्टिक कचरे को छांटकर एकत्रित किया जा रहा है। पार्क का ढांचा लगभग तैयार हो चुका है। अगले दो माह में पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क को आजीविका से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
- गीता झिक्वांण, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग