{"_id":"5f513b4b8ebc3e54d33be457","slug":"parents-protested-rudrapur-news-hld395679316","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने सीईओ दफ्तर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने सीईओ दफ्तर में दिया धरना
विज्ञापन
सितारगज में प्रेस वार्ता करते पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिले भर से पहुंचे अभिभावकों ने सीईओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों पर निजी स्कूल संचालकों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे अभिभावकों ने कहा कि सिर्फ रुद्रपुर में ही अभी तक करीब 12 स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस वसूली की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी भी स्कूल संचालक के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि जिले में शिक्षा माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। वहां पर सीपी शर्मा, संदीप चीमा, तजेंद्र विर्क, नंदलाल, अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, दलजीत सिंह संधू, सोमवती, रश्मि, प्रेमवती, शशि हरीश दुबे, सोनू पोपली, बलजीत सिंह आदि थे।
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन पांच को मनाएंगे काला दिवस
सितारगंज। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने नगर में एक बैठक कर पांच सितंबर को काला दिवस मनाने का ऐलान किया। कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत या तो अभिभावक स्कूलों की फीस जमा करें या सरकार निजी स्कूलों को वित्तीय सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए अभिभावकों को भड़का कर नो स्टडी नो फीस आंदोलन करवा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने कहा कि निजी स्कूलों को लेकर हो रहे आंदोलनों में निजी स्कूलों को लुटेरे, माफिया आदि शब्द से इंगित किया जा रहा है। इसी के विरोध में शिक्षक दिवस को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि परिवहन सेवाओं में तेल की बचत को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का खर्चा विद्यालय पर यथावत बना हुआ है। स्कूल शिक्षकों को तो दूर ड्राइवर व परिचालकों की वेतन देने में असमर्थ है।
एसोसिएशन के लोगों ने सरकार से आर्थिक पैकेज की घोषणा किए जाने की मांग की। वहां मलूक सिंह खिंडा, दलवीर सिंह, पुनीत गोयल, राजेश शैली, संतोष गुप्ता, नरेश कंसल, हेमंत बोरा, सुरेश जोशी, पुनीत आनंद, जगदीश गुरुरानी, धर्मेंद्र चौधरी, नरेश तिवारी, सर्वजीत माटा, ध्रुव नारायण शर्मा, गौतम कंसल आदि थे।
निजी स्कूलों के खिलाफ तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
रुद्रपुर। लॉकडाउन की अवधि में निजी स्कूल बंद होने के बावजूद स्कूल संचालकों की ओर से फीस मांगने की शिकायतों को डीएम रंजना राजगुरु ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। समिति में सीईओ, नगर आयुक्त रुद्रपुर और मुख्य कोषाधिकारी शामिल हैं। ब्यूरो