फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pantnagar Gots Sardar Patel Award

पंतनगर विवि को आईसीएआर का सरदार पटेल उत्कृष्ट संस्थान अवार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar Gots Sardar Patel Award
पंतनगर विवि का प्रशासनिक भवन। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 92वें स्थापना समारोह में जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को कृषि में अभिनव शोध, प्रसार व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए विवि वर्ग में सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्कृष्ट आईसीएआर संस्था पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया गया है। 16 जुलाई को आईसीएआर नई दिल्ली में आयोजित इस ऑनलाइन समारोह में भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला भी मौजूद थे।
विज्ञापन

आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने संस्थान से जुडे़ देश के सभी विश्वविद्यालयों व संस्थानों की ओर से कृषि क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। कृषि मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के इस पुरस्कार के लिए चयन की घोषणा करते हुए पुरस्कार स्वरूप 10 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण-पत्र व एक पट्टिका भेंट की। कृषि मंत्री ने आशा जताई कि पुरस्कार पाने वाले संस्थान कृषि क्षेत्र में नए शोधों के साथ किसानों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए कार्य करेंगे। इसके अलावा फिशरीज शोध संस्थान कोच्चि केरल व मुंबई को भी उक्त पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजनाओं में उत्कृष्ट कार्यों के साथ नई तकनीकों को विकसित करने व प्रसार के क्षेत्र में विभिन्न आयाम स्थापित करने सहित विवि के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पंतनगर विवि को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। आईसीएआर संस्थानों, आईसीएआर के डीयू, सीएयू और राज्य कृृषि विश्वविद्यालयों द्वारा उत्कृृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए इस पुरस्कार को प्रदान किया जाता है। पंतनगर विवि को पुरस्कार मिलने पर विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही अपेक्षा की कि विवि को अब एक नई जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। इस मौके पर निदेशक शोध डॉ. अजीत सिंह नैन, अधिष्ठाता कृषि डॉ. शिवेंद्र कश्यप, निदेशक प्रसार शिक्षा डा. एके शर्मा व अन्य वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed