फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pantnagar final exams from 2nd August

पंत विवि: दो से 10 अगस्त तक होंगी स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar final exams from 2nd August
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के स्नातक में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो से 10 अगस्त तक ऑनलाइन मोड में शुरू हो रही हैं। कुलसचिव ने परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. जे कुमार ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा एक घंटे की होगी। यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन परीक्षा देने में कोई परेशानी होती है, तो वह ए-4 साइज के प्लेन पेपर में परीक्षा देकर अपनी पीडीएफ फाइल व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेज सकता है। इसके लिए विद्यार्थी को 15 मिनट को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अच्छे मोबाइल, लेपटॉप व तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्थान सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें ऑनलाइन परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो। इधर, नए विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा को लेकर डॉ. कुमार ने कहा कि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो प्रवेश परीक्षा सितंबर में कराई जा सकती है।
विज्ञापन

कोर्ट में दायर याचिका पर आज होगी सुनवाई
पंतनगर। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर पंत विवि के विद्यार्थियों के परीक्षा न कराने और यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार फाइनल परीक्षा में अंक देने को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 31 जुलाई सुनवाई होनी है। इधर, छात्रों ने प्रदेश की राज्यपाल डॉ. बेबी रानी मौर्य से तो पूटा ने भी कुलपति को पत्र लिखकर परीक्षाएं न कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed