फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   pandavas did pita tarpan and ganga snan

पांडवों ने किया गंगा स्नान, पितृों को दिया तर्पण

Fri, 20 Dec 2019 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
pandavas did pita tarpan and ganga snan
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ में आयोजित पांडव नृत्य के तहत गंगा स्नान के दौरान पांडव अपने पित्रों के तर? - फोटो : RUDRAPRYAG
जिला मुख्यालय से लगे पुनाड़ में आयोजित पांडव नृत्य के 24वें दिन पांडवों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ गंगा स्नान किया। इस मौके पर उन्होंने अपने पितृों को याद करते हुए उन्हें तर्पण भी दिए। कल पुनाड़ में पांडव नृत्य का समापन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ढोल-दमाऊं और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पांडव पश्वा, पुजारी व भक्तगण संगम पर पहुंचे। जहां पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पांडवों ने अपने अस्त्र-शस्त्र व देवी निषाणों का पूजा करते हुए उन्हें गंगा स्नान कराया। साथ ही स्वयं भी डुबकी लगाई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद उन्होंने अपने पित्रों का पूजन करते हुए तर्पण किया। इसके उपरांत पांडव पश्वा, पुनाड गांव स्थित पांडव चौक में पहुंचे। जहां पंडवाणी गायन में उन्होंने नृत्य किया। इससे पूर्व बीते बृहस्पतिवार रात्रि को पांडव नृत्य के तहत गैंडा कौथिग का आयोजन किया गया। शनिवार रात हाथी सूंड कौथिग का आयोजन होगा। जबकि 22 दिसंबर को प्रसाद वितरण के साथ 26 दिवसीय पांडव लीला का मंचन संपन्न हो जाएगा। इस मौके पर पुजारी कमलेश्वर प्रसाद सेमवाल, दिनेश चंद्र सेमवाल, सुरेंद्र बिष्ट, विजय कप्रवाण, एमसी डियूंडी, प्रकाश भारती समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed