फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Opposition to start travel for people from outside states

बाहरी राज्यों के लोगों के लिए यात्रा शुरू करने का विरोध

Tue, 28 Jul 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Opposition to start travel for people from outside states
मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर केदारनाथ मंदिर परिसर में धरना देते हुए तीर्थ पुरोहित व हक-हकूकधार? - फोटो : RUDRAPRYAG
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने देवस्थानम बोर्ड व प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के लिए चारधाम यात्रा खोलने का विरोध किया है। उन्होंने निर्णय जल्द वापस नहीं लेने पर आगामी 4 अगस्त को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड में चक्काजाम व धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी वरुण अग्रवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय का कहना है कि पूरे देश में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण दिनोंदिन बढ़ रहा है, जिस कारण उत्तराखंड में भी बीते दस दिनों में संक्रमण के मामलों में प्रतिदिन इजाफा हुआ है। इसमें रुद्रप्रयाग जिला भी शामिल है। इन परिस्थितियों में केदारनाथ के लिए बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति बड़े खतरे को न्योता देने जैसा है। उन्होंने सरकार से बाहरी श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति देने का निर्णय वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में ज्येष्ठ प्रमुख कविता नौटियाल, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संदीप पुष्पवाण आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed