फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Operations can be done with laparoscopy machine in the district hospital

Rudraprayag News: जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से हो सकेंगे ऑपरेशन

Sat, 17 Feb 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 17 Feb 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Operations can be done with laparoscopy machine in the district hospital
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय में पुन: लेप्रोस्कोपी मशीन से ऑपरेशन हो सकेंगे। अस्पताल में तैनात जनरल सर्जन ने बंद पड़ी मशीन की मरम्मत कराते हुए उसके संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को अन्यत्र दूरस्थ अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

2017-18 में विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग को 22 लाख की लेप्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध कराई थी। सर्जन डाॅ. केसी शर्मा ने मशीन की मदद से एक महिला का गॉलब्लैडर का सफल ऑपरेशन किया था, लेकिन उनका अन्यत्र स्थानांतरण होने के बाद वर्ष 2019 से मशीन बंद पड़ी है।
विज्ञापन

अब सर्जन डाॅ. पुष्कर शुक्ला की तैनाती के बाद फिर से ऑपरेशन होने लगे हैं। डाॅ. शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से मरीजों के सफल ऑपरेशन हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed