{"_id":"58bc39d04f1c1b046ae7e9ba","slug":"operates-five-stores-without-registration-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण संचालित पांच दुकानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण संचालित पांच दुकानों को नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्यौहार और यात्रा को देखते हुए बाजार का औचक निरीक्षण करने गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण के चल रहे पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किए। इसके अलावा मिठाई सहित खाद्य सामग्री के भरें गए 6 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
डीएम रंजना के निर्देश पर खाद्य अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान ने मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में किराना स्टोर, मिठाई की दुकानों व होटल/ढाबा का औचक निरीक्षण किया। जहां मेदा, सूजी, खाने का तेल और सिवई के सैंपल जांच के लिए भरे गए। इस मौके पर कई दुकानों से एक्सपायरी सामग्री भी नष्ट कराई गई। टीम ने मिष्ठान भंडार व होटल संचालकों को साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए।
टीम की ओर से तिलवाड़ा, सुमाडी, अगस्त्युमिन और विजयनगर में भी सघन निरीक्षण किया। यहां बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे प्रतिष्ठान के संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जो सैंपल लिए गए हैं, उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। नमूने फेल होने की स्थिति में संबंधित विक्रेता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।