{"_id":"677a5dc473573d6cae083bd5","slug":"only-one-teacher-in-primary-schools-tadag-falasi-and-swanri-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-110404-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: प्राथमिक विद्यालय तड़ाग, फलासी व स्वांरी में एक ही शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: प्राथमिक विद्यालय तड़ाग, फलासी व स्वांरी में एक ही शिक्षक
Sun, 05 Jan 2025 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 05 Jan 2025 03:54 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय तड़ाग, फलासी और स्वांरी में एकल शिक्षक होने से पढ़ाई के साथ ही शिक्षणेत्तर गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। तल्लानागपुर विकास संघर्ष समिति ने जिला शिक्षाधिकारी बेसिक को पत्र भेजकर विद्यालयों में एक माह में शिक्षकों की तैनाती की मांग की। कहा यदि एक माह में तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
तल्लानागपुर क्षेत्र के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय तड़ाग में 26, फलासी में 35 व स्वांरी में 30 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं लेकिन इन विद्यालयों में लंबे समय से एकल शिक्षक तैनात है। ऐसे में एकल शिक्षक को एक साथ पांच-पांच कक्षाओं के संचालन के साथ ही मिड डे मील और अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों को भी देखना पड़ रहा है। साथ ही विभागीय स्तर पर समय-समय पर होने वाली विद्यालयी, ब्लॉक व जिला स्तरीय शिक्षणेत्तर प्रतियोगिताएं भी प्रभावित हो रही हैं। तल्लानागपुर विकास संघर्ष समिति के सचिव व राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संपन्न सिंह नेगी ने प्राथमिक विद्यालयों में एक-एक शिक्षकों की तैनाती की मांग की। संवाद