{"_id":"5e5570e28ebc3ef3c26b594a","slug":"one-injured-rudrapur-news-hld3751060182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉल्ट जोड़ रहा संविदा कर्मी करंट की चपेट में आकर झुलस गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉल्ट जोड़ रहा संविदा कर्मी करंट की चपेट में आकर झुलस गया
विज्ञापन
रुद्रपुर में करंट से झुलसा संविदा कर्मचारी सर्वेश सागर।
- फोटो : RUDRAPUR
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से एक संविदा कर्मचारी की जान पर बन आई। शटडाउन लेकर बिजली के पोल में चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा संविदा कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बताया जा रहा है कि लाइन चालू होने से करंट आया था।
कर्मचारी को इलाज के बाद डाक्टर ने छुट्टी दे दी। एसडीओ अंशुल मदान ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
आदर्श कालोनी निवासी सर्वेश सागर ऊर्जा निगम में संविदा के पद पर कार्यरत है। विभाग के लाइनमैन जितेंद्र के साथ रहकर वह लाइनों में आए फाल्ट को ठीक करने का काम करता है।
विज्ञापन
सोमवार की शाम वह जितेंद्र की साथ अपने मोहल्ले में ही शटडाउन लेकर 11 हजार केवी की लाइन के पोल में फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था। बताया जा रहा है कि अचानक लाइन में आए करंट की चपेट में आया सर्वेश झुलसकर जमीन में गिरकर अचेत हो गया।
आनन-फानन में लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। करंट से सर्वेश के दोनों पैर झुलस गए थे। इधर, परिजनों का आरोप है कि इस मामले में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा हुआ। उन्होंने शट डाउन लेने के बाद भी लाइन चालू करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।