फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   one hour lockdown at Rudrapur Treasury

हड़ताली कर्मियों के डर से एक घंटे बंद रहा कोषागार का चैनल गेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
one hour lockdown at Rudrapur Treasury
रुद्रपुर में कोषागार कार्यालय खुलने का इंतजार करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जनरल-ओबीसी के हड़ताली कर्मचारियों के खौफ के चलते सोमवार को जिला कोषागार कार्यालय के चैनल गेट को एक घंटे बंद रखा गया। इस दौरान वहां बिल लगाने के लिए पहुंचे विभिन्न विभागों के कर्मचारी और कर्मचारी परेशान रहे। वहीं, मुख्य कोषाधिकारी भूपेश कांडपाल ने कहा कि जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विभाग में कामकाज प्रभावित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पेंशन व बजट संबंधित कामकाज जारी हैं।
सोमवार को उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के दल ने विभिन्न सरकारी विभागों में जाकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य व औषधि प्रयोगशाला में दो कर्मचारी काम करते मिले। दोनों कर्मियों को सचल दस्ते ने फटकार लगाई। इधर, विधायक राजकुमार ठुकराल व किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने विभागीय पदोन्नतियों में लगी रोक हटाये जाने के विषय में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इधर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने भी जनरल-ओबीसी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

वहां जिला महासचिव दीप जोशी, लीला परिहार, प्रदीप जोशी, हेमचंद्र पोखरिया, वीरेंद्र पांडेय, कमला भट्ट, ललित जोशी, संजय गांधी, रमेश जखमोला, देवेश चक्रवर्ती, बीना, संजय उपाध्याय, मोहन राठौर, एसएस गुरुरानी आदि थे। इधर, बाजपुर में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में ब्लॉक और तहसील के कर्मचारियों ने हड़ताल कर कार्यालय गेट पर धरना दिया। हड़ताल से लोगों को कई प्रमाणपत्रों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहां पर रउफुल हसन, एसएस बसेड़ा, हरिकेश, काशीनाथ, सुमित, अजय राणा, मो. तारिक, केएस मेवाड़ी, एनएस मेहरा, विशन सिंह रावत, गौरव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed