{"_id":"6a01d56e1d876cc6c3006709","slug":"old-lines-increased-the-trouble-people-became-dependent-on-hand-pumps-and-sources-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118431-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पुरानी लाइनों ने बढ़ाई मुसीबत, हैंडपंपों और स्रोतों पर निर्भर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पुरानी लाइनों ने बढ़ाई मुसीबत, हैंडपंपों और स्रोतों पर निर्भर हुए लोग
Mon, 11 May 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 11 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा से सटे सुमाड़ी क्षेत्र में तीन-तीन दिन बाद आ रहा है पानी
लोगों का कहना-कई बार कहने के बाद भी नहीं सुलझी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा से सटे सुमाड़ी क्षेत्र में पेयजल की अनियमित जलापूर्ति बनी हुई है। स्थिति यह है कि पुरानी लाइनों के कारण क्षेत्र में तीन-तीन दिन बाद पानी की सप्लाई हो रही है जिससे रोजमर्रा के कामकाज के साथ स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। लोग हैंडपंप और जल स्रोतों पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बरसात के दौरान थोड़ी सी बारिश में ही पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे कई दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। स्थानीय लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह किराये के कमरे में रहकर बच्चों की पढ़ाई के लिए यहां आई हैं लेकिन पानी की समस्या के कारण रोजमर्रा के कार्य करना मुश्किल हो गया है। बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइनों के कारण नियमित आपूर्ति में समस्या आ रही है। तिलवाड़ा-सुमाड़ी नई पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है। इसके पूरा होने के बाद समस्या दूर हो जाएगी। फिलहाल समस्या के समाधान के लिए संबंधित अवर अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।