फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Officers should work with strong will: Tirath Singh

दृढ़ इच्छाशक्ति से काम करें अधिकारी : तीरथ सिंह

Fri, 27 Aug 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Officers should work with strong will: Tirath Singh
गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्र सरकार की योजनाओं के पात्र अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के निर्माण में बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गढ़वाल सांसद ने कहा कि अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पल्ला झाड़ने की आदत छोड़नी होगी। कोई भी योजना तभी कारगर होगी जब धरातल पर बेहतर कार्य होगा। उन्होंने अधिकारियों से विकास योजनाओं के बारे में पूरी जानकारियों से लैस होने के निर्देश दिए। सांसद ने आपदा की दृष्टि से जिले में संवेदनशीलता को देखते हुए बिजली, पानी, स्वास्थ्य पूर्ति व परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारियों को जरूरी संसाधनों के पुख्ता इंतजाम के निर्देश भी दिए। डीएम मनुज गोयल ने जिले में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सांसद प्रतिनिधि विजय कप्रवाण, प्रभारी सीडीओ मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed