फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Occupation of health department's land in Bora village

बोरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर कब्जा

Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Occupation of health department's land in Bora village
ग्राम पंचायत बोरा में एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर वर्षों से कब्जा किया हुआ है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बोरा के वन पंचायत दुर्गाधार में वर्ष 2004 में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया गया था। साथ ही विभाग ने यहां 25 नाली भूमि चिह्नित की थी। वर्ष 2017 में स्वास्थ्य विभाग व वन विभाग ने भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और विभाग का बोर्ड लगा दिया लेकिन बजट के अभाव में अब तक भवन निर्माण नहीं हो पाया है। पांच वर्ष पूर्व इस भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया जिसे प्रशासन ने हटा दिया। अब उस भूमि पर पक्का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्राम प्रधान जयंती गुसाईं ने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी व राजस्व उप निरीक्षक को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी मनुज गोयल का कहना है कि ग्राम पंचायत बोरा में स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिली है। इस मामले में उप जिलाधिकारी को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। वहीं सीएमओ विंदेश कुमार शुक्ला का कहना है कि ग्राम पंचायत बोरा में प्रस्तावित अस्पताल के लिए चिह्नित भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अतिक्रमण किया है। अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई में अमल में लाई जा रही है। अस्पताल भवन निर्माण के लिए पुन: निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed