फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now you will also get training to become a military officer in Rudrapur

सैन्य अधिकारी बनने के लिए अब रुद्रपुर में भी मिलेगा प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now you will also get training to become a military officer in Rudrapur
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते सेना एयर फोर्स के सेवानिवृत अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सेना, नेवी और वायु सेना में अधिकारी बनने का सपना देख युवाओं को अब प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। युवक और युवतियों को सैन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण देने के लिए रुद्रपुर में अकादमी खुलने जा रही है। पूर्व एअर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ रविवार को रेनबो श्योर शॉट अकादमी का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को रुद्रपुर रेनबो पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में सेवानिवृत्त मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी ने कहा कि बंगलूरू और पंजाब के बाद अब रुद्रपुर में प्रशिक्षण के लिए अकादमी खुलने का जा रही है। उन्होंने कहा कि सेना, नेवी और वायु सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले कुमाऊं के युवक-युवतियां अब तक बड़े शहरों में जाते थे।
विज्ञापन

अब रुद्रपुर में उनके लिए सुनहरा अवसर है। यह प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें डिफेंस में करिअर बनाने में आसानी होगी। पूर्व कैप्टन विनोद मलिक ने कहा कि उत्तराखंड से सेना में भर्ती होने वाले युवाओं का प्रतिशत अन्य राज्यों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि एपेक्स इंस्टीट्यूट में शुरू होने जा रही इस अकादमी में 18 महीने में 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में संजीव मलिक, गीतांजली मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed