फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nine gram panchayats of Rudraprayag will soon get village heads

रुद्रप्रयाग की नौ ग्राम पंचायतों को जल्द मिलेंगे ग्राम प्रधान

Wed, 07 Oct 2020 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Nine gram panchayats of Rudraprayag will soon get village heads
जनपद में बीते एक वर्ष से रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सभासद के पदों की पूर्ति के लिए जिला निर्वाचन विभाग द्वारा अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जल्द ही इन ग्राम पंचायतों में उप चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। प्रधान का चयन होने से इन ग्राम पंचायतों में एक वर्ष से ठप विकास कार्यों को भी गति मिल सकेगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऊखीमठ व जखोली विकासखंड की नौ ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व एक ग्राम पंचायत में सभासद के पदों के लिए आरक्षित व पिछड़ा वर्ग का उम्मीदवार न मिलने के कारण चुनाव नहीं हो पाया था। अब, लगभग एक वर्ष बाद इन ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी कार्यालय पर आपत्तियां दर्ज की गई। बीते एक सितंबर को सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ग्राम प्रधान व सभासद के रिक्त पदों पर आरक्षण को अंतिम रूप देकर सूची जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत त्यूंखर के वार्ड 1,2,3 व 7 को अनारक्षित और वार्ड 4,5 व 6 को महिला आरक्षित किया गया है। जबकि ऊखीमठ ब्लॉक में ग्राम पंचायत गिरिया, गुप्तकाशी, जालतल्ला व न्यालसू में ग्राम प्रधान का पद अनारक्षित और ग्राम पंचायत रविग्राम व सांकरी में महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि जखोली के ग्राम पंचायत कांडा में ग्राम प्रधान का पद अनारक्षित किया गया है। जल्द ही यहां उप चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed