फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Newly formed Nagar Panchayat Guptkashi has not got the building yet

Rudraprayag News: नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी को अभी तक नहीं मिला भवन

Mon, 10 Feb 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 10 Feb 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Newly formed Nagar Panchayat Guptkashi has not got the building yet
गुप्तकाशी। नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी को अपना अध्यक्ष और सभासद तो मिल चुके हैं लेकिन कार्यालय संचालन के लिए अभी तक भवन नहीं मिल पाया है। कार्यालय के लिए अलग-अलग स्थानों पर भवन देखे जा रहे हैं मगर बात नहीं बन पाई है। इस कारण अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने अपना कार्य शुरू नहीं किया है। वहीं ईओ अभी केदारनाथ नगर पंचायत कार्यालय से ही कामकाज देख रहे हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के साथ ही यहां का पहला बोर्ड भी गठित हो चुका है लेकिन नगर पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारियों के पास बैठने के लिए जगह भी नहीं है। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी ने बताया कि नाला में नगर पंचायत के संचालन के लिए भवन देखा गया है। यहां पर भवन का सौंदर्यीकरण सहित अन्य सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। वहीं ईओ नीरज कुमार ने बताया कि इस माह तक नगर पंचायत के लिए कार्यालय मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed