फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   New Zealand kiwi and Taiwanese peach grown in Syri

स्यांरी में उगाई न्यूजीलैंड की कीवी और ताइवान का आडू

Thu, 26 Sep 2019 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
New Zealand kiwi and Taiwanese peach grown in Syri
स्यांरी गांव में काश्तकार सुखदेव पंत के बगीचे में कीवी फल से लकदक बेल। - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली ब्लॉक की सीमांत ग्राम पंचायत भ्यूंता के स्यांरी गांव में एक ग्रामीण सुखदेव सिंह पंत ने उद्यानीकरण की नई मिसाल पेश की है। उनके बगीचे में न्यूजीलैंड की कीवी और ताइवान के आड़ू का उत्पादन हो रहा है। विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी पहाड़ी नारंगी का संरक्षण करने में भी वह जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर बसा स्यांरी गांव पलायन की मार झेल रहा है। 300 परिवारों वाले गांव में आज सिर्फ 30 परिवार रह रहे हैं। यहां अधिकांश खेती बंजर हो चुकी है। इसके बावजूद 55 वर्षीय सुखदेव पंत वर्ष 2012-13 से स्वयं के प्रयासों से गांव को नई पहचान देने में जुटे हैं। वे अपनी दो हेक्टेयर भूमि पर कीवी, आड़ू, नारंगी, माल्टा, संतरा, बारामासी कागजी, नाशपाती, अखरोट, खुमानी, सेब, अंजीर का वह उत्पादन कर रहे हैं। इन दिनों बगीचे में कीवी की 36 बेलें लकदक बनी हुई हैं, जिन पर करीब ढाई से तीन कुंतल फल लगे हुए हैं। नवंबर में यह फल पककर तैयार हो जाएगा। पंत द्वारा वर्ष 2012 में न्यूजीलैंड से ये बेल मंगाई गई थी।
विज्ञापन

पंत द्वारा 2014 में ताइवान से मंगाए गए लाल आड़ू के 50 पौधे भी फल देने लगे हैं। वे आयुर्वेद के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। बगीचे में लेमनग्रास, सतावरी, बहेड़ा, आंवला, रोजबेरी की नर्सरी भी तैयार की जा रही है। काश्तकार पंत ने बताया कि विभाग द्वारा उन्हें सिर्फ दो पॉलीहाउस उपलब्ध कराए गए हैं। अन्य कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इधर, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि प्रगतिशील काश्तकारों को विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डेढ़ लाख पौधे हो रहे बर्बाद
रुद्रप्रयाग। पंत के दो पॉलीहाउस और बगीचे के अन्य हिस्से में नारंगी, माल्टा, संतरा, आंवला, बहेड़ा, कचनार, शीशम और कीवी के डेढ़ लाख पौधे मौजूद हैं, लेकिन खरीददार नहीं मिलने से वे बर्बाद हो रहे हैं। बताया कि उद्यान व कृषि विभाग को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है।

स्यांरी गांव में काश्तकार सुखदेव पंत के बगीचे में ताइवान का लाल आडू का हो रहा उत्पादन।

स्यांरी गांव में काश्तकार सुखदेव पंत के बगीचे में ताइवान का लाल आडू का हो रहा उत्पादन।- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed