फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Negligence will not be tolerated in redressal of public complaints: Rekha Arya

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : रेखा आर्या

Fri, 27 Sep 2024 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 27 Sep 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in redressal of public complaints: Rekha Arya

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तल्ला नागपुर क्षेत्र के चोपता व रुमसी गांव में बृहस्पतिवार को जनता दरबार व बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। इस मौके पर आई जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि जन समस्याओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान चोपता में 150 व रुमसी गांव में 80 शिकायतें दर्ज की गई।

अगस्त्यमुनि विकासखंड के राइंका चोपता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कोखंडी के प्रधान कमल लाल आगरी ने ग्राम सभा कोखंडी की समस्याओं से अवगत कराया। राइका चोपता की कमेटी ने कैबिनेट मंत्री से विद्यालय की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का अनुरोध किया। सदस्य जिला पंचायत सुनीता बत्र्वाल ने चोपता में स्थापित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने की मांग की। भाजपा के जिलामंत्री गंभीर सिंह बिष्ट ने सतेराखाल क्षेत्र के आसपास ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया।जग्गी कांडई के पुष्कर लाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। लोदला गांव निवासी गजेंद्र लाल ने विकलांग पुत्र को आर्थिक सहायता व पेंशन दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। नारी के ग्रामीणों ने क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा एवं विशेष रूप से श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है एवं लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से जनपद की सभी ग्राम सभाओं एवं ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम या खेल मैदान के लिए आए हुए सभी प्रस्तावों को उन्हें जल्द भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, सीईओ प्रमेंद्र बिष्ट, जिला पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कोऑर्डिनेटर दलबीर सिंह दानू समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed