फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'Negligence in highway construction between Guptkashi-Sonprayag'

‘गुप्तकाशी-सोनप्रयाग के बीच हाईवे निर्माण में लापरवाही’

Mon, 21 Jun 2021 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
'Negligence in highway construction between Guptkashi-Sonprayag'
जिला किसान सभा ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लोनिवि पर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच चौड़ीकरण में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्यदायी संस्था ने वन पंचायत की संपदा को नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

किसान सभा के अध्यक्ष दौलत सिंह का कहना है कि चारधाम विकास परियोजना में कार्यदायी संस्था की ओर से अवैध तरीके से वृक्षों का कटान किया गया है। वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण के साथ ग्रामीण संपर्क मार्ग, पेयजल लाइन, सार्वजनिक संपत्ति, शौचालय, पंचायत भवन को भी क्षति पहुंचाई गई है। एनएच व कार्यदायी संस्था की ओर से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के चौड़ीकरण में गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक कई स्थानों पर नियमों के विरुद्ध कार्य किया गया है। ग्राम पंचायत व वन पंचायत सेरसी की अनापत्ति के बिना ही वन पंचायत की भूमि को एनएच के नाम स्थानांतरित करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध खनन व वृक्षों को काटा गया है। साथ ही ग्राम पंचायत की भूमि पर हॉटमिक्स प्लांट लगाया गया है। ज्ञापन में किसान सभा ने एनएच पर गांव के विद्यालय मार्ग, संपर्क मार्ग, पेयजल लाइन को छह माह पूर्व ही ध्वस्त करने का आरोप लगाया। साथ ही अधिगृहीत की गई भूमि से अतिरिक्त भी ग्रामीणों की जमीन को नष्ट करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed