{"_id":"60ae716e8ebc3e34fa148d9d","slug":"negative-report-to-be-shown-for-entry-in-rudraprayag-district-rudrapryag-news-drn379792365","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग जिले में प्रवेश के लिए दिखानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग जिले में प्रवेश के लिए दिखानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में दिल्ली, यूपी व अन्य राज्यों से रुद्रप्रयाग आने वाले लोगों को अपनी नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट साथ लानी होगी, जो 72 घंटे पुरानी हो। अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने जिले की सीमा सिरोहबगड़ व चिरबटिया में चेकिंग टीमें तैनात कर रखी हैं, जो आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच कर रही है। साथ ही जो लोग उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से पहुंच रहे हैं, उनका भी मौके पर कोरोना एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिले में दो माह में लगभग साढ़े पांच हजार मामले आ चुके हैं। नगर से लेकर कस्बों व गांवों में संक्रमित मौजूद हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के इलाज व उचित व्यवस्था के लिए हरसंभव प्रयास में जुटे हैं। अब, जिला प्रशासन ने अन्य राज्यों से जिले में आने वाले लोगों के लिए कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य कर दिया है, जो 72 घंटे पुरानी होगी। अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले की सीमा सिरोहबगड़ व चिरबटिया में जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की वहां तैनात टीमें जांच कर रही हैं। यहां पर रोटेशन के आधार पर प्रशासन, पुलिस व अन्य विभागों के कर्मचारियों की गठित टीमें अपने कार्य में जुटी हैं। साथ ही उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों, जिनके पास कोरोना रिपोर्ट नहीं है, उनका मौके पर एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी समय-समय पर बॉर्डर का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा की मदद से दोनों स्थानों को कलक्ट्रेट से लिंक किया गया है, जिससे 24 घंटे की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके।
दूसरे राज्यों से जिले में प्रवेश करने वाले लोगों को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, जो 72 घंटे पुरानी हो। अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबकि राज्य के किसी भी क्षेत्र से आने वाले व्यक्ति का मौके पर टेस्ट करते हुए प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में अगर व्यक्ति पॉजिटिव आता है, तो उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। ---- मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग