फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Need of concrete system for water conservation and management: Ramesh pahadi

जल संरक्षण व प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था की जरूरत: पहाड़ी

Wed, 03 Feb 2021 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Need of concrete system for water conservation and management: Ramesh pahadi
नेहरू युवा केंद्र द्वारा जल संरक्षण को लेकर में आयोजित कार्यक्रम में जिले में बढ़ रहे पेयजल संकट से निपटने के लिए वृहद स्तर पर जल संरक्षण पर जोर दिया गया। साथ ही ग्राम स्तर पर ठोस योजना बनाने की बात कही गई।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में जल संरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी ने किया। इस मौके पर उन्होंने पेयजल संकट के कारणों व उनके निराकरण के बारे में बताया। कहा कि जल प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था होना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जलस्रोतों की साफ-सफाई करते हुए जल संरक्षण के लिए आह्वान किया। प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व एक सर्वे आया था कि, पहाड़ जो नदियों का उद्गम स्थल है, वहीं पेयजल संकट बढ़ रहा है। इस मौके पर एनवाईके के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल के दिशा-निर्देशन में आयोजित जल जागरण क्विज प्रतियोगिता में 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निखिल डिमरी ने प्रथम, नेहा नेगी ने द्वितीय व अजीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर कविता जुगरान, संतोष बिष्ट, बबीता, अभिलाषा, दिनेश प्रसाद कोठारी, शशि प्रसाद पुरोहित, एनएस नेगी, बीएस जेठुडी, भगत सिंह नेगी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed