फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Navodaya Vidyalaya will get its own campus, construction is being done with Rs 45 crores

Rudraprayag News: नवोदय विद्यालय को मिलेगा अपना कैंपस, 45 करोड़ से हो रहा निर्माण

Sun, 23 Feb 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 23 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya will get its own campus, construction is being done with Rs 45 crores

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। स्थापना के डेढ़ दशक बाद राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को अपना कैंपस मिलेगा। जखोली ब्लाॅक के सुमाड़ी में विद्यालय के कैंपस का निर्माण जोरों पर चल रहा है। शासन से विद्यालय के भवनों के निर्माण से 45 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। वर्तमान में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का संचालन मालतोली में समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में चल रहा है।



बीते वर्ष मार्च में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के प्रयासों से जनपद में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। साथ ही निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंपी गई। कार्यदायी संस्था को पहली किश्त के रूप में 11 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके है। इससे जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी में भवनों का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। इसमें कक्षा कक्षों के साथ ही सेमिनार हॉल, मनोरंजन हॉल, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन, प्राचार्य कक्ष, स्लाफ रूम, बालक व बालिका छात्रावास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान व कला वर्ग के विषयों की प्रयोगााला, प्राचार्य, शिक्षक और अन्य कर्मियों के लिए आवासीय भवन के साथ ही सुविधायुक्त मेस भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


कैंपस का निर्माण मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा यहां पहले चरण में तीन भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जो जोरों पर चल रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो इस वर्ष तक कैंपस बनकर तैयार होने की उम्मीद है। विद्यालय को अपना कैंपस मिलने से यहां पठन-पाठन और शिक्षणेत्तर गतिविधियों के विकास के साथ छात्र संख्या में भी इजाफा होगा। इधर, विद्यालय की प्राचार्य पूर्णिमा नवानी ने बताया कि सुमाड़ी में चल रहे कार्य का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल सुविधाएं भी होंगी विकसित



रुद्रप्रयाग। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के नए कैंपस में छात्र-छात्राओं के लिए खेल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यहां, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, कबड्डी, खो-खो, बॉस्केट बाल के लिए अलग-अलग कोर्ट तैयार किए जाएंगे। साथ ही अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए खेल मैदान भी विकसित किया जाएगा। यहां छोटे-छोटे कक्षा-कक्ष हैं, जिसमें बमुश्किल से 10 से अधिक छात्र-छात्राएं नहीं बैठ पाते हैं। वर्तमान में यहां कक्षा 6 से 12वीं तक सिर्फ 82 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।


कोट

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कैंपस का निर्माण सुमाड़ी में जोरों पर चल रहा है। यहां कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल से प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी जा रही है। विद्यालय के कैंपस बनने से यहां छात्र-छात्राओं की संख्या में इजाफा होने के साथ ही उनकी प्रतिभा में निखार होगा। आने वाले समय में यह आवासीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में जनपद के लिए नई मिसाल बनेगा। - भरत सिंह चौधरी, विधायक रुद्रप्रयाग विस, उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed