फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Natural sources destroyed due to debris, village is also in danger

मलबे से प्राकृतिक स्रोत नष्ट, गांव को भी खतरा

Fri, 25 Mar 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Natural sources destroyed due to debris, village is also in danger
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत खांकरा के अंतर्गत रामपुर गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर नवनिर्माण खांकरा-पौडीखाल मोटर मार्ग के मलबे से हुए नुकसान पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि मलबे से उनके प्राकृतिक स्रोत नष्ट हो गए हैं, जबकि गांव को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन सड़क के मलबे से उनके रामपुर व सैण स्थित पारंपरिक स्रोत से नष्ट हो गए हैं। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद सड़क का मलबा ग्रामीणों के प्राकृतिक स्रोतों के ऊपर डाला गया। स्रोत नष्ट होने से ग्रामीणों के सम्मुख पीने का पानी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार एक ओर जहां घर-घर पानी पहुंचाने की बात कर रही है, लेकिन दूसरी ओर ग्रामीणों के पानी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आलम यह है कि ग्रामीण पानी के लिए एक किमी दूर चित्रमति गदेरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क का मलबा गदेरे में डालने से गदेरा मिट्टी से भर गया है। आलम यह है कि बरसात के समय उनकी खेती को भी नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर रामकृष्ण रतूडी, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चंद्र, रघुवीर सिंह, बबीता देवी, सरिता देवी, कमला देवी, किशोरी देवी, कलम सिंह, प्रेम लाल समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed