फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   National Youth Parliament Festival

नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में शामिल होंगे स्वयं सेवियों के विचार

Wed, 23 Dec 2020 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
National Youth Parliament Festival
24 से 29 दिसंबर तक आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में जिले से भी स्वयं सेवकों के विचारों को शामिल किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रमों की सूची तैयार कर राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्र निदेशालय लखनऊ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला प्रभारी जगदीश टम्टा ने बताया कि नई दिल्ली से एनएसएस के निदेशक से मिले पत्र में कहा गया है कि नेशनल यूथ पार्लियामेंट में स्वयं सेवकों के विचारों को शामिल किया जाना है। कोरोना काल में इस बार चयनित स्वयं सेवकों को आमंत्रित करने के बजाय उनके विचारों को हिंदी व अंग्रेजी में तैयार कर जिलों से प्रदेश व वहां से क्षेत्रीय निदेशालय को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में भी कई स्वयं सेवकों के विचारों की सूची तैयार कर भेज दी गई है। उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा स्वयं सेवियों के विचार फेस्टिवल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज अभियान के तहत जिले में राजकीय डिग्री कॉलेज जखोली व रुद्रप्रयाग समेत जीजीआईसी व जीआईसी अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग, जीआईसी बसुकेदार, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, दैड़ा, लमगौंडी, कोटमा, मणिपुर, मणिगुह, खेड़ाखाल, भीरी, चंद्रापुरी में स्कूल दिवस पर कार्यक्रम प्रभारी के दिशा-निर्देशन में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया जा रहा है। साथ ही 50 से 100 मीटर की दौड़ के अलावा अन्य शारीरिक व्यायाम भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed