फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   National Children Science Congress selects satisfaction

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में संतोष का चयन

Sun, 04 Dec 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 04 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
National Children Science Congress selects satisfaction
संतोष पंवार - फोटो : amar ujala.
 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए राजकीय इंटर कालेज कंडाली में 11वीं के छात्र संतोष पंवार का चयन हुआ है। छात्र के चयन पर ग्रामीणों व विद्यालय परिवार द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए छात्र का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। 28/29 नवंबर को कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेला में जैली गांव निवासी जीआईसी कंडाली के छात्र संतोष पंवार का मॉडल को खासी सराहना मिली।
विज्ञापन


छात्र ने वर्ष 2012-13 में अपने गांव में आपदा के दौरान हुए भूस्खलन व उसके प्रभाव और समस्या के निवारण विषय पर मॉडल के साथ अपने शोध पत्र तैयार किया था। छात्र ने प्रतियोगिता में अपने मॉडल के माध्यम से बताया कि भूस्खलन प्रभावित जोन की मरम्मत के बारे में विधि बताई, जिसे सराहा गया।
विज्ञापन


शिक्षक ओम प्रकाश चमोला की देखरेख में छात्र के इस मॉडल व शोध पत्र को राज्य में प्रथम स्थान मिला। छात्र अब, महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। इधर, छात्र व शिक्षक का रविवार को जैली गांव में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान विजयपाल बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र व शिक्षक का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। बिष्ट ने कहा कि छात्र ने विद्यालय व गांव के साथ पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इधर, सीईओ सुभाष चंद्र भट्ट व डीईओ माध्यमिक एलएस दानू ने कहा कि प्रतिभावान छात्र को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed