फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nainital High Court Judge joins Lord Tungnath Diwara yatra

भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा में शामिल हुए नैनीताल हाईकोर्ट के जज

Sun, 12 Jan 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Nainital High Court Judge joins Lord Tungnath Diwara yatra
ऊखीमठ के ग्वाड़-दिलणा गांव में बाबा तुंगनाथ की दिवारा यात्रा में शामिल होकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ? - फोटो : RUDRAPRYAG
नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश रवींद्र मैठाणी अपनी पत्नी के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा में शामिल हुए। ग्वाड़-दिलणा गांव में पूजा-अर्चना कर उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी द्वारा उन्हें पगड़ी भेंट की गई। दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए हुड्डू गांव पहुंची।
विज्ञापन

रविवार को सुबह ग्वाड़-दिलणा गांव में पंच पुरोहित समिति के अध्यक्ष प्रियधर मैठाणी की अगुवाई में पुजारी विनोद मैठाणी, अतुल मैठाणी, आशीष मैठाणी, हर्षवर्धन मैठाणी ने भगवान तुंगनाथ का रुद्राभिषेक कर यज्ञ-हवन किया। बाबा का श्रृंगार कर भोग लगाया गया। इस मौके पर मक्कू गांव निवासी नैनीताल हाईकोर्ट के जज रवींद्र मैठाणी भी अपनी पत्नी के साथ दिवारा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने आधा घंटे पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पंचायती चौक में भगवान को सामूहिक अर्घ्य लगाया गया। इसके उपरांत भगवान तुंगनाथ ने गांव का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। दोपहर बाद दिवारा यात्रा गांव से विदा होते हुए गुर्जर ग्वाड़, गुंडा ग्वाड़ व भनकुन होते हुए रात्रि प्रवास के लिए हुड्डू गांव पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। मठापति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया कि गांव में महारानी की मूर्ति डोली में विराजमान की जाएगी, जो भगवान तुंगनाथ के साथ दिवारा यात्रा में शामिल होकर भ्रमण करेगी। इस मौके पर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, डोली प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण, ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी, क्षेपं सदस्य जयवीर सिंह नेगी, सरपंच मदन सिंह राणा, देवता के पश्वा राजेंद्र भंडारी, विजय सिंह चौहान, राजेंद्र मैठाणी, मोहन मैठाणी, दिनेश सिंह, इंद्र सिंह, विक्रम सिंह, बलवीर सिंह, श्रीधर सेमवाल, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

............
क्वांरिका देवी ने किया नगर भ्रमण
ऊखीमठ। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के नागपुर पट्टी की आराध्य भगवती क्वांरिका चंडिका की वन्याथ यात्रा ने नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। 92 वर्ष बाद बीते वर्ष 30 नवंबर से शुरू हुई वन्याथ यात्रा में देवी अभी तक पचास से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुकी है। रविवार को वन्याथ यात्रा ने नगर पंचायत क्षेत्र के भटवाड़ी गांव होते हुए मुख्य बाजार का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। रात्रि प्रवास के लिए यात्रा ब्राह्मण खोली गांव पहुंची। इस मौके पर यात्रा समिति के अध्यक्ष कर्मवीर कुंवर, उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी, सचिव जितेंद्र कुंवर, कोषाध्यक्ष दीपक रावत, लक्ष्मण रावत, संदीप बेंजवाल, सभासद रवींद्र रावत, पंडित मनीष भट्ट व सिद्धेश्वर भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed