फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   My village road made my road plan

मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बनाई सड़क

Tue, 27 Dec 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 27 Dec 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
My village road made my road plan
मेरा गांव, मेरी सड़क के तहत मेदनपुर गांव के लिए बन रहे हल्का वाहन मार्ग के निर्माण में कार्य कर रहे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala.
गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई मेरा गांव, मेरी सड़क योजना के तहत मेदनपुर गांव में जल्द ही छोटे वाहन पहुंचने शुरू हो जाएंगे। एकजुटता से काम करते हुए ग्रामीणों ने 100 दिन का काम करते हुए स्वली-जवाड़ी मार्ग से गांव तक 650 मीटर हल्का वाहन मार्ग का निर्माण किया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आगामी मकर संक्रांति से छोटे वाहन गांव तक पहुंचने शुरू हो जाएंगे। पहले दिन से एक माह तक गांव के 50 से अधिक ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कार्य किया। इन दिनों 35 लोग कार्य कर रहे हैं, जिसमें 10 से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण लक्ष्मण सिंह सजवाण ने बताया कि मार्ग निर्माण में जेसीबी की मदद से कटिंग की जा रही है। मलबा सफाई, पुश्ता, नाली निर्माण ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। 85 फीसदी कार्य हो चुका है। बताया कि सुरवीर सिंह, बीरबल सिंह, दिनेश लाल, काथगी देवी, सोबती देवी, बीना देवी सहित 30 से अधिक ग्रामीण 100 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 13 गांवों में इस योजना के तहत 300 मीटर से लेकर 2 किमी तक की सड़कें बन रही हैं, जिसमें जखोली ब्लाक का मेदनपुर गांव भी शामिल है। जखोली ब्लाक का ग्राम पंचायत रतनपुर के अंतर्गत राजस्व ग्राम मेदनपुर कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में जिले में विशेष स्थान रखता है। यह गांव वर्ष 2012-13 में मनरेगा योजना में 500 मीटर रास्ता का निर्माण कर चुका है। इस कार्य के लिए ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया था।



गांवों के विकास के लिए इस तरह की योजनाएं सरकार संचालित कर रही हैं। मेदनपुर द्वारा मेरा गांव, मेरी सड़क योजना का बेहतर लाभ उठाया जा रहा है, यह बहुत अच्छी बात है। ग्रामीणों की इस पहल से अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं जल्द ही गांव जाकर सड़क का निरीक्षण करुंगा। -- विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed