फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Munkatiya Ganesh temple will be connected with pilgrimage

तीर्थाटन का केंद्र बनेगा केदारनाथ यात्रा मार्ग का मुनकटिया गणेश मंदिर

Thu, 09 Sep 2021 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Munkatiya Ganesh temple will be connected with pilgrimage
आने वाले वर्षों में केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुनकटिया मंदिर भी आकर्षण का केंद्र होगा। देवस्थानम बोर्ड मंदिर के विकास की योजना बना रहा है। इसी स्थान पर भगवान शिव ने अपने पुत्र गणेश का सिर काट दिया था। यहां आज भी गणेश जी की सिर कटी मूर्ति विराजमान है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग से करीब दो किमी आगे मुनकटिया गांव है। गांव में सात परिवार रहते हैं। यहीं गणेश भगवान का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में पूजा-अर्चना व देखरेख की जिम्मेदारी स्थानीय गोस्वामी परिवार के लोग निभाते हैं। ग्रामीण दीघार्यु प्रसाद गोस्वामी का कहना है सीमित संसाधनों से मंदिर की देखरेख की जा रही है। प्रशासन व देवस्थानम बोर्ड प्रयास करे तो केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर भी अहम पड़ाव बन सकता है। इससे कई लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

इधर, देवस्थानम बोर्ड ने प्राचीन मंदिर को तीर्थाटन से जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एक-दो वर्षों में मंदिर को देवस्थानम बोर्ड द्वारा अधिग्रहित कर जरूरी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है --
मुनकटिया गणेश मंदिर के संरक्षण व संवर्धन के लिए उसका अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए अभी प्रारंभिक स्तर पर विचार हो रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो एक-दो वर्षो में सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी।
- एनपी जमलोकी, कार्यधिकारी देवस्थानम बोर्ड, ऊखीमठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed