{"_id":"5d505f7e8ebc3e6ce04cb668","slug":"municipal-commissioners-are-telling-new-lies-every-day-behad-rudrapur-news-hld3526005115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त रोज नया बोल रहे हैं झूठ : बेहड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त रोज नया बोल रहे हैं झूठ : बेहड़
विज्ञापन
रुद्रपुर में नगर आयुक्त का पुतला दहन करते यूथ कांग्रेसी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त रोज नया झूठ बोल रहे हैं। कहा कि एमएनए ने हाईकोर्ट का आदेश बताकर सात अगस्त को सब्जी मंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी।
इसके बाद आठ अगस्त को भी उनके समक्ष एमएनए ने हाईकोर्ट के आदेश पर फड़ों को तोड़ने की बात कही थी। बेहड़ ने कहा कि जब उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को लेकर सच्चाई सामने रखी तो अब एमएनए एक साल पूर्व के आदेश का हवाला देते हुए मुख्य बाजार में चिन्हीकरण की बात कह रहे हैं।
रविवार को यहां जारी बयान में बेहड़ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान सब्जियां फेंकने के साथ ही लोगों को डराया धमकाया गया था। अब कुछ फड़ सब्जी वालों को अपने पक्ष में कर बयानबाजी करा रहे हैं। कहा कि 13 अगस्त को हाईकोर्ट में नगर निगम जनहित याचिका पर अपना जवाब दाखिल करेगा। इस दावे में ही निगम की असलियत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
सब्जी मंडी के जो लोग एमएनए का समर्थन कर रहे हैं, उनको भी हकीकत का पता चलेगा। कहा कि एमएनए को यह नहीं भूलना चाहिए कि सब्जी मंडी में दुकानें हों या फड़, नगर निगम ने ही आवंटित किए हैं। पूर्व में नगर निगम ने ही सब्जी मंडी परिसर में विक्रेताओं के फड़ के दोनों ओर 30 लाख रुपये खर्च कर सड़क बनाई थी। कहा कि एमएनए के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। वे जल्द ही कुछ और मामले जनता के सामने लाएंगे।
पूर्व मंत्री बेहड़ पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
रुद्रपुर। नगर निगम के एमएनए जयभारत सिंह के खिलाफ कांग्रेस के साथ ही यूथ कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भदईपुरा और यूथ कांग्रेसियों ने बाटा चौक पर एमएनए का पुतला फूंका। उन्होंने पूर्व मंत्री बेहड़ पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ पर दर्ज केस का विरोध करते हुए बाटा चौक में एमएनए का पुतला फूंका। कहा कि यदि फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कार्यकर्ता उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहां पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, विधानसभा अध्यक्ष विजय मंडल, जिला महासचिव निशांत शाही, सरनजीत सिंह, नंदलाल प्रसाद, राघव सिंह, मन्नू कामरा, प्रदीप सिंह, नईम अहमद, प्रसन्नजीत शाह, सतपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, संजय आईस, गौतम घरामी, बलिंजदर सिंह आदि थे।
इधर, महानगर कांग्रेस कमेटी ने भदईपुरा वार्ड नंबर 16 में एमएनए का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि नगर आयुक्त ने हाईकोर्ट का आदेश बताकर जिन फड़ों को ध्वस्त कराया है, उन्हें पूर्व में निगम ने ही बनाया था। निगम इन फड़ों से तहबाजारी वसूलता था। आरोप लगाया कि नगर आयुक्त कोर्ट की आड़ में जनता और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
महामंत्री राजीव कामरा ने कहा कि पूर्व मंत्री बेहड़ के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जएगा। मांग की गई कि सरकार को जनता का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी को तत्काल हटाना चाहिए। वहां महामंत्री अनुभव चौधरी, विजय अरोरा, नंदलला, प्रदीप यादव, इदरीश गोला, राजेंद्र शर्मा, रवि कठैरिया, छोटेलाल मौर्य, बाबू कश्यप, हरिओम, फरमान, शैलेंद्र यादव, मंगली प्रसाद, बेला, बबीता आदि थे।
गदरपुर में भी कांग्रेसियों ने फूंका एमएनए का पुतला
गदरपुर। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़ एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए। यहां रुद्रपुर के नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका गया। उन्होंने पूर्व मंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की।
वहां राजीव ग्रोवर, समीर पाठक, भीम ठुकराल, मंगत बत्रा, टीकम खेड़ा, कमालुद्दीन, बृजेश कुमार, संजीव झाम, अमरजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, साहब सिंह, टेक चंद, अरविंद आर्य, रामविलास साह, सिद्धार्थ भुसरी, विशु मक्कड़, शाकिर अली आदि थे। ब्यूरो
हाफ-डे पर बहाल हुई सफाई व्यवस्था बेअसर रही
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं पथराव के आरोपियों के खिलाफ 10 दिन के भीतर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के आश्वासन के बाद रविवार से पर्यावरण मित्र काम पर लौट तो आए लेकिन रविवार को हाफ डे होने के कारण पूरे शहर का कूड़ा नहीं उठाया जा सका। इस कारण रुद्रपुर श्याम टाकीज मार्ग, सब्जी मंडी गेट, नैनीताल हाइवे, अग्रसेन चौक, गल्ला मंडी समेत विभिन्न स्थानों पर कूड़े की समस्या रही।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि रविवार को सफाई कर्मी आधा दिन काम करते हैं। इस कारण कुछ स्थानों से कूड़ा दिन नहीं उठ सका। सोमवार तक पूरा कूड़ा उठवा लिया जाएगा। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिला सचिव लक्ष्मण चौहान समेत सभी सफाई कर्मियों ने कहा कि यदि 10 दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो फिर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

तिलकराज बेहड़।- फोटो : RUDRAPUR