फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   MSC Does Not Have Three Subjects

एमएससी के तीन विषयों के लिए पांच साल से जूझ रहा रुद्रपुर डिग्री कॉलेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
MSC Does Not Have Three Subjects
रुद्रपुर स्थित सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज में एमएससी में कई महत्वपूर्ण विषय नहीं हैं। मजबूरी में छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल और दिल्ली का रुख करना पड़ रहा है। वर्ष 2016 से रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एमएससी में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित विषयों को लेकर छात्र आंदोलन चल रहे हैं लेकिन इन विषयों की फाइल शासन में धूल फांक रही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में एसबीएस पीजी कॉलेज की स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी। वर्तमान में कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या करीब साढ़े छह हजार है। विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज में वर्ष 2015 में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के साथ एमएससी की कक्षाएं शुरू हुईं लेकिन पांच साल बाद भी एमएससी में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित शुरू नहीं हो सके हैं। जिस कारण इन विषयों से बीएससी करने वाले छात्र-छात्राओं को अपने कॉलेज में ही इन विषयों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के आश्वासन के बावजूद पांच साल बाद भी कॉलेज में एमएससी में नये विषय शुरू नहीं हो सके हैं। परीक्षा प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी ने बताया कि एमएससी में नए विषय शुरू करने की फाइल शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed