{"_id":"6117cd0f8ebc3edf8d2d368f","slug":"movement-will-continue-in-kedarnath-on-independence-day-rudrapryag-news-drn3874898161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर केदारनाथ में जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर केदारनाथ में जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों का केदारनाथ में धरना 62वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भी मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शासन, प्रशासन व बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धाम में प्रदर्शन किया गया।
केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ धरना दिया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर पहले दिनों की भांति आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि दो माह बीत जाने के बाद भी किसी सक्षम अधिकारी ने उनसे बातचीत करना जरूरी नहीं समझा है। इस मौके पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, मुकेश बहुगुणा, अंकुश शुक्ला, शुभांशु शुक्ला का कहना था कि उन्हें देवस्थानम बोर्ड किसी भी सूरत में मंजूर नहीं हैं। मांगपूर्ति तक केदारपुरी में आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों गौरीकुंड, सोनप्रयाग, फाटा, गुप्तकाशी और ऊखीमठ में भी धरना-प्रदर्शन व आमरण अनशन किया जाएगा।