फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mother Jagdishila Doli Yatra welcomed at Rakeshwari Temple

Rudraprayag News: मां जगदीशिला डोली यात्रा का राकेश्वरी मंदिर में स्वागत

Sun, 10 May 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 10 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Mother Jagdishila Doli Yatra welcomed at Rakeshwari Temple
फोटो
विज्ञापन

ऊखीमठ। मां जगदीशिला की डोली यात्रा मध्यमहेश्वर घाटी के राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचने पर ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत किया। डोली ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और चमोली जनपद के सगर के लिए रवाना हुई।

मां जगदीशिला की डोली यात्रा शनिवार देर शाम मध्यमहेश्वर घाटी के गडगू गांव स्थित जाखराजा मंदिर पहुंची थी। रविवार को डोली यात्रा मनसूना स्थित मनणा माई मंदिर में दर्शनों के बाद राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंची। पुजारी ईश्वरी प्रसाद भट्ट ने डोली की आरती उतारी। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद डोली शाम चार बजे रांसी से रवाना हुई और ऊखीमठ पहुंचने के बाद सगर गांव के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि विगत 27 वर्षों से विश्व कल्याण के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह डोली यात्रा 25 मई को गंगा दशहरा तक चलेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रांसी सोनिया देवी, प्रधान गडगू सरिता देवी, सरपंच कुंवर सिंह विष्ट,जगत सिंह पंवार, शिव सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, रवीन्द्र भट्ट, कैलाश पुष्पवान,जीवन्ती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed