फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mother Chandika Devi met her beloved Vishwanath after 30 years

Rudraprayag News: 30 वर्ष बाद अपने आराध्य विश्वनाथ से मिलीं मां चंडिका देवी

Wed, 28 Feb 2024 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 28 Feb 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandika Devi met her beloved Vishwanath after 30 years
गुप्तकाशी। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के नौज्यूला क्षेत्र की आराध्य मां चंडिका देवी की देवरा यात्रा बुधवार को गुप्तकाशी पहुंची। जहां पर मां भगवती ने अपने आराध्य भगवान विश्वनाथ से मिलीं। इस दौरान पूरा मंदिर क्षेत्र आराध्य देवी-देवताओं के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को मां चंडिका की नाला गांव में पुजारियों ने विशेष पूजा की। इसके बाद मां चंडिका ने नाला गांव के घर-घर का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद। पूर्वाह्न 11 बजे मां भगवती चंडिका देवी ने गांव से विदा ली तो महिलाएं भावुक हो गईं। इसके बाद मां चंडिका देवी की देवरा यात्रा गुप्तकाशी पहुंची और 30 वर्ष के बाद अपने आराध्य बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। मां चंडिका ने मंदिर परिसर में मौजूद मणिकर्णिका घाट की गंगा-यमुना की जलधाराओं में स्नान किया। इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा-की गई। चंडिका देवरा यात्रा के अध्यक्ष दीक्षराज रावत ने बताया कि वर्ष 1994 में हुई देवरा यात्रा में मां चंडिका विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed