फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   More than seven thousand tourists reached Chopta

चोपता में सात हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे

Sat, 01 Jan 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
More than seven thousand tourists reached Chopta
नववर्ष मनाने पर्यटक स्थल चोपता गए पर्यटक बर्फ का आनंद लेते हुए। - फोटो : RUDRAPRYAG
नए साल के जश्न के लिए चोपता सहित अन्य स्थानों पर पहुंचे पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। क्षेत्र में लगभग साढ़े छह हजार पर्यटक पहुंचे हुए हैं। साथ ही पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तीन जनवरी तक चोपता में पीएससी तैनात कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम तक लगभग 700 पर्यटक लौट आए थे, जबकि छह हजार 537 पर्यटक अब भी चोपता व आसपास ठहरे हुए हैं। व्यापार संघ चोपता व ईको पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी ने बताया कि पूरे दिनभर चोपता से तुंगनाथ व चंद्रशिला तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कई स्थानों पर पर्यटकों के द्वारा प्लास्टिक कचरा भी फेंका गया। साथ ही रास्तों के बजाय बुग्यालों के बीच से आवाजाही की गई। वन विभाग द्वारा चोपता से चंद्रशिला तक जाने वाले पर्यटकों से शुल्क तो वसूला जा रहा है, लेकिन उन्हें स्थानीय पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत नहीं किया जा रहा है। वहीं दुगलबिट्टा से चोपता तक लगातार वाहनों की आवाजाही से दिनभर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

ऊखीमठ के थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि चोपता क्षेत्र में ठहरे पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार तक पीएससी को तैनात रखा गया है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर दुलगबिट्टा से आगे भारी पाला पड़ा हुआ है, जिससे वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। इधर, पर्यटक गाइड आनंद सिंह नेगी ने बताया कि इस बार उम्मीद से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed