{"_id":"67912c80c3b37e22a7058f54","slug":"mobile-bells-will-ring-in-tourist-places-chopta-and-third-kedar-tungnath-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-600824-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पर्यटक स्थल चोपता व तृतीय केदार तुंगनाथ में बजेगी मोबाइल की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पर्यटक स्थल चोपता व तृतीय केदार तुंगनाथ में बजेगी मोबाइल की घंटी
Wed, 22 Jan 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। इस वर्ष आगामी अप्रैल-मई तक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता और तृतीय केदार तुंगनाथ व चंद्रशिला में मोबाइल की घंटी बजने लगेगी। भारत संचार निगम लिमिटेड चोपता में फोर-जी मोबाइल कनेक्टिविटी टाॅवर लगा रहा है। इस टाॅवर को करोखी में लगे टॉवर से लिंक किया जाएगा। जिसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल सेवा शुरू होने से तृतीय केदार में चौबीस घंटे संपर्क हो सकेगा।
बीएसएनएल जनपद रुद्रप्रयाग में 14 मोबाइल टॉवर लगा रहा है। जिसके लिए कार्य प्रगति पर है। एक टॉवर चोपता में भी लगाया जा रहा है। यहां टॉवर को खड़ा करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब, यहां अन्य जरूरी उपकरण लगाए जा रहे हैं। साथ ही टॉवर के संचालन के लिए उच्च क्षमता का जनरेटर स्थापित किया जाना है। अधिकारियों के मुताबिक चोपता में टॉवर लगने से चोपता से लेकर तुंगनाथ व चंद्रशिला तक चौबीस घंटे मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ ही इंटरनेट सेवा का लाभ भी मिल सकेगा।
बताया कि चोपता में लगाए जा रहे टाॅवर को तुंगनाथ घाटी के करोखी गांव में लगे टॉवर से लिंक किया जाना है, जिससे किसी भी मौसम में सिग्नल की दिक्कत न हो और उपभोक्ताओं को नियमित संचार सेवा का लाभ मिलता रहे। इस वर्ष अप्रैल-मई तक चोपता में लगाए जा रहे टॉवर से कनेक्टिविटी शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में आगामी यात्राकाल में तृतीय केदार के दर्शन को आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु और पर्यटक मंदिर से अपने परिजनों से ऑडियो व वीडियो कॉल से संपर्क कर सकेंगे। साथ ही चोपता में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में स्थानीय व्यापारियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता में टॉवर लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही अन्य जरूरी उपकरण वहां पहुंचाए जा रहे हैंं। टॉवर के नियमित संचालन के लिए यहां उच्च क्षमता का जनरेटर भी लगाया जाएगा। इस टॉवर को करोखी में लगे टॉवर से लिंक किया जाना है। - अजय पराशर, जेटीओ, भारत संचार निगम रुद्रप्रयाग डिवीजन