फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   MLA Bharat Chaudhary openly challenged former minister Harak Singh.

Rudraprayag News: विधायक भरत चौधरी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह को दी खुली चुनौती

Thu, 18 Sep 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 18 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
MLA Bharat Chaudhary openly challenged former minister Harak Singh.
कहा, सोशल मीडिया पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहे रावत
विज्ञापन

खुद के दामन में झांकें फिर लगाएं दूसरों पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक भरत सिंह चौधरी ने पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत को सीधी चुनौती दी है। कहा कि रावत स्वयं को सैन्य विज्ञान का प्रोफेसर बताते हैं, वह दो महीने बाद किसी भी सार्वजनिक मंच पर मेरे साथ सैन्य विज्ञान पर चर्चा कर सकते हैं। विधायक चौधरी ने रावत को आगामी विस चुनाव में रुद्रप्रयाग विस से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी है।
एक जारी बयान में विधायक भरत सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री रावत लंबे समय से भाजपा के खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी करते आ रहे हैं। उन्हें यह पता नहीं होता कि वह क्या बोल रहे हैं और क्यों बोल रहे हैं। वर्ष 1991 व 1993 में राम लहर के नाम पर चुनाव जीतने वाले रावत वर्ष 1996 के विस चुनाव में बुरी तरह हार गए थे। आज वह कह रहे हैं कि मैं (चौधरी) दुर्भाग्य से विधायक बना हूं। मैं विधायक निधि से रिश्वत लेता हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने जो भी आरोप लगाए हैं, उन्हें जनता भलीभांति समझती है। जनता ने मुझे 2017 व 2022 में रुद्रप्रयाग विस से 30 हजार वोट देकर उत्तराखंड की विस में भेजा है। चौधरी ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह आगामी विस चुनाव में रुद्रप्रयाग विस से निर्दलीय चुनाव लड़कर उतने वोट हासिल करके दिखा दें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में रुद्रप्रयाग में सैनिक स्कूल की स्वीकृति हुई थी और वर्ष 2021 तक रावत प्रदेश में मंंत्री रहे। उन्हें पहाड़ की पीड़ा होती तो वह सैनिक स्कूल का निर्माण करा सकते थे। उन्होंने सैनिक स्कूल के नाम पर 10 करोड़ रुपये ठिकाने लगा दिए। विधायक ने रावत के उस बयान की भी कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भाजपा की अंत्येष्टि करने के बाद ही फूलमाला पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed