फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   meritorious students blossomed after receiving the award.

Rudraprayag News: पुरस्कार पाकर खिल उठे मेधावी चेहरे

Tue, 09 Dec 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 09 Dec 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
meritorious students blossomed after receiving the award.
जखोली। राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम, जखोली, लस्या में मंगलवार को स्व. विमला देवी स्मृति प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय परिवार और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और स्व. विमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। तत्पश्चात समारोह में कुल छह मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 11 से साक्षी (प्रथम), कक्षा 12 से प्रिया (प्रथम) और मोनिका, कक्षा 9 से वैष्णवी और आयशा, तथा कक्षा 7 से अंश और कक्षा 8 से वंश शामिल थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को पहचान देते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह भी बढ़ाते हैं। समारोह में ब्लॉक कनिष्ठ प्रमुख जखोली राजेन्द्र रावत मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि डॉ. महेश भट्ट, ग्राम प्रधान देवल नरेंद्र पंत, पूर्व प्रधान मधुसूदन सकलानी, प्रभुदयाल भंडारी, गोपाल दत्त सकलानी, आशा अन्थवाल, अंकित सकलानी, राकेश सकलानी, शैलेन्द्र सकलानी, राजेश भट्ट, डॉ जगदम्बा चमोली समेत रा.इ.का. रामाश्रम के समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed