गदरपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल का जिला, युवा एवं स्थानीय व्यापार मंडल इकाई ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। एक होटल में हुए कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री गुलशन छाबड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री मुशर्रफ हुसैन की मौजूदगी में जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल को शॉल भेंट किया। वहां जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, राजेश डाबर, सचिन अरोरा, सोमी ठक्कर, विशाल नंदा, लवली हुड़िया, लेखराज नागपाल, कृष्णलाल सुधा, अजय चड्ढा, मनीष फुटेला, जसपाल डोगरा, गौरव सिंघल आदि थे।