फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mate Beldars Protest in Collectorate Accused of ignoring demands

मेट/बेलदारों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन , मांगों की अनदेखी का लगाया आरोप

Thu, 25 Mar 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Mate Beldars Protest in Collectorate Accused of ignoring demands
आउटसोर्सिंग मेट/बेलदार कर्मचारी संघ ने कलक्ट्रेट में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने निजी कंपनी के तहत नियुक्त किए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उपनल व विभागीय संविदा पर रखने समेत अन्य मांगों का समाधान न होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग मेट बेलदार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में आउटसोर्सिंग कर्मचारी जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मांगों के समर्थन में रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लोनिवि के तहत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण मार्गों पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनुरक्षण व निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन निजी ठेकेदारों द्वारा मेट-बेलदारों का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कहा कि कई बार समस्याओं को लेकर संघ लोनिवि को लिखित में अवगत कराया जा चुका है। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने 15 दिनों में मांगों पर उचित कार्रवाई न होने पर राजधानी देहरादून में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुबोधकांत, जिलाध्यक्ष सुरजी देवी, हरीश निरंकारी, तेजपाल शाह, भूपेंद्र नाथ, सोहन सिंह समेत अन्य मेट/बेलदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed