{"_id":"5e541df78ebc3ef399701968","slug":"manoj-wins-gold-in-peru-rudrapur-news-hld3749712111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरु पैरा बैडमिंटन में मनोज ने युगल में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरु पैरा बैडमिंटन में मनोज ने युगल में जीता गोल्ड
विज्ञापन
मनोज सरकार, अर्जुन अवार्डी, अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए पेरू में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने साथी प्रमोद भगत के साथ फ्रांस के खिलाड़ियों को युगल वर्ग की श्रेणी में हराकर एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मनोज ने बताया कि अभ्यास के दौरान पांव में सूजन आने के कारण उन्हें एकल वर्ग में वाकओवर देना पड़ा।
दक्षिण अमेरिकी के देश पेरू में टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता का 13वां इवेंट 18 से 23 फरवरी तक चला था। एकल वर्ग की प्रतियोगिता में दमखम दिखाने के लिए अभ्यास के दौरान मनोज सरकार के पांव में चोट लगने की वजह से सूजन आ गई थी। इस वजह से उनको एकल वर्ग में दूसरे खिलाड़ी को वाकओवर देना पड़ा था। इससे उनके खाते में एकल वर्ग में कोई भी पदक नहीं जुड़ा।
बृहस्पतिवार से रविवार तक हुई युगल प्रतियोगिता में उन्होंने ओडिशा के अर्जुन अवार्डी प्रमोद भगत के साथ खेला। बताया कि सेमीफाइनल राउंड में जर्मनी के नील्स बोइंग और कनाडा के विल्यिम राउसी को 21-13, 21-17 के स्कोर से हराने के बाद फाइनल राउंड में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला फ्रांस के गुलएमु गेली और मेथियु थोमस के साथ हुआ था और उन्होंने 21-19, 21-9 के स्कोर से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
क्वालीफाइंग के लिए एक इवेंट और
रुद्रपुर। टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए 14वां इवेंट स्पेन के एल्कुडिया शहर में मार्च में आयोजित होगा। मनोज ने बताया कि इवेंट में दमखम दिखाने के बाद बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों के प्वांइट के अनुसार रैंकिंग दी जाएगी। इन्हीं रैंकिंग के हिसाब से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।