{"_id":"5defec068ebc3e87f846d212","slug":"man-found-injured-in-suspicious-condition-dies-charges-of-murder-rudrapur-news-hld3650587163","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में घायल मिले युवक ने दम तोड़ा, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में घायल मिले युवक ने दम तोड़ा, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रुद्रपुर के मृतक हितेश का फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। चार दिन पूर्व बगवाड़ा क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घायल मिले युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के चाचा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
मूल रूप से इंद्रलोक कॉलोनी बुलंदशहर (यूपी) का रहने वाले हितेश उर्फ हनी शर्मा (27) पुत्र महेश शर्मा तपस्या विहार कॉलोनी में रहता था। वह बच्चों को डांस सिखाने का काम करता था। पांच दिसंबर की रात को वह बगवाड़ा स्थिति विमल होम्स के पास सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा मिला था।
हितेश का किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार देर शाम को इलाज के दौरान हितेश ने दम तोड़ दिया। सूचना पर बगवाड़ा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हितेश बाइक रपटने की वजह से गंभीर रूप से घायल हुआ था। इधर, मृतक के चाचा आनंद शर्मा ने बताया कि हितेश के साथ अनहोनी हुई है। अगर बाइक रपटती तो हितेश के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगती लेकिन केवल सिर पर ही घाव थे। बाइक भी सही सलामत है। इससे ऐसा लग रहा है कि उसके सिर पर भारी चीज से वार किया गया है।
उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए बगवाड़ा चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। इधर, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने कहा कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।