फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mamand Jahangi won the Youth Festival

युवा महोत्सव में ममंद जहंगी ने बाजी मारी

Thu, 05 Dec 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mamand Jahangi won the Youth Festival
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में ग्रामीण महिलाओं ने अपनी कला से सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में महिला मंगल दल जहंगी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ सीडीओ सरदार सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति विरासत जीवन में नई उमंग, नया रस एवं नई सीख देती है। हमें लोकगीतों के माध्यम से इसे निरंतर संजोए रखना है। युवा कल्याण विभाग के ब्लाक समन्वयक मनोज बजरियाल ने बताया कि महोत्सव में महिला मंगल एवं युवा मंगल दलों की ओर से लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी नाटक, बांसुरी/तबला वादन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीमें जिला स्तर के युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगी। लोकगीत प्रतियोगिता में ममंद जहंगी प्रथम, बैंजी कांडई द्वितीय, युमंद जहंगी तीसरे और लोकनृत्य प्रतियोगिता में ममंद जहंगी प्रथम, ममंद मलाऊं फलासी द्वितीय, ममंद बडसौं द्वितीय और एकांकी नाटक में ममंद/युमंद जहंगी प्रथम, ममंद मलाऊँ फलासी द्वितीय तथा ममंद छिनका तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में रागिनी नेगी, वीरेंद्र कुमार और हरेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर बीईओ केएल रडवाल, वीडीओ सीपी सेमवाल, केवी के प्राचार्य विजय नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed