फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mall and parking to be built in Kashipur at a cost of 60 crores

काशीपुर में 60 करोड़ की लागत से बनेगा मॉल और पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mall and parking to be built in Kashipur at a cost of 60 crores
काशीपुर के कोतवाली रोड में नगर निगम की इन दुकानों को प्रस्तावित मॉल में किया जाएगा शिफ्ट। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। काशीपुर में नगर निगम की जमीन पर प्रस्तावित मल्टीस्टोरी पार्किंग और मॉल निर्माण के लिए जिला विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। करीब 60 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी के लिए शासन को भेजने की कार्यवाही की जा रही है। शासन से मंजूरी के बाद प्राधिकरण टेंडर कराकर योजना पर काम शुरू करेगा। इस योजना के धरातल पर आने के बाद लोगों को पार्किंग की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की सातवीं बोर्ड बैठक ली। दरअसल, मुख्यमंत्री ने काशीपुर में पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद जिला विकास प्राधिकरण ने नगर निगम की पांच हजार वर्गमीटर जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग और मॉल का खाका तैयार किया था।
विज्ञापन

प्राधिकरण की पिछली बोर्ड बैठक में प्रोजेक्ट को रखा गया था लेकिन कमिश्नर ने लिफ्ट के साथ एलीवेटर सहित कुछ सुझाव देते हुए संशोधनों के साथ अगली बैठक में प्रोजेक्ट को रखने के निर्देश दिए थे। योजना में पार्किंग, मिनी मॉल परियोजना में दो बेसमेंट में पार्किंग, भूतल एवं पहली मंजिल में 168 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। दूसरी मंजिल में शोरूम और तीसरी मंजिल पर दफ्तर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौथी और पांचवीं मंजिल में मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट एवं किड जोन बनाया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि बोर्ड बैठक में परियोजना को मंजूरी मिल गई है। अब परियोजना को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। पूरी परियोजना के लिए बजट की दिक्कत नहीं है।
नगर निगम की दुकानें मॉल में होंगी शिफ्ट
रुद्रपुर। काशीपुर के कोतवाली रोड पर नगर निगम की दुकानें बनी हुई हैं। इसके अलावा नगर निगम के दूसरे हिस्से में भी निगम की दुकानें हैं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि सभी दुकानों को नई परियोजना के तहत बनने वाले मॉल में शिफ्ट किया जाएगा। मॉल में 168 दुकानें बनाई जानी हैं। करीब 70 दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा।
निगम को सभी दुकानदार किराए का भुगतान करते हैं। इसके अलावा बची दुकानों की बिक्री की जाएगी। वहीं कोतवाली रोड पर नगर निगम की बिल्डिंग में संचालित दुकानों को शिफ्ट करने के बाद बिल्डिंग को ध्वस्त किया जाएगा। इसके बाद सड़क को चौड़ा किया जाएगा, जिसके बाद वहां जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
प्राधिकरण करेगा संचालन, निगम को भी मिलेगा लाभ
रुद्रपुर। प्रस्तावित परियोजना के अस्तित्व में आने के बाद उसका संचालन विकास प्राधिकरण करेगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि पूरी परियोजना से होने वाला लाभ नगर निगम को भी मिलेगा। कहा कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के लिए ई-टेंडरिंग की जाएगी।
यह भी तय किया गया बैठक में
- खड़कपुर देवीपुरा, बाजपुर रोड काशीपुर में मानकों के अनुरूप पेट्रोल-डीजल फिलिंग और सर्विस सेंटर को सहमति दी गई।
- ग्राम गंगापुर गसौई में पीएम आवास योजना के तहत भूखंड क्षेत्रफल 26737 वर्ग मीटर में ईडब्ल्यूएस 1256 भवनों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय ने बताया कि मानचित्र में जो भूखंड दर्शाया गया है उसके पास ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में भू उपयोग योजना में अंकित है। आयुक्त ने परियोजना का प्रस्ताव बाढ़ग्रस्त भू भाग को हटाकर मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

- ग्राम सरवरखेड़ा तहसील काशीपुर में स्कूल भवन को स्वीकृति दी गई। स्कूल भवन में रेन हार्वेस्टिंग और सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
- बैठक में काशीपुर, बाजपुर, किच्छा एवं रुद्रपुर महा योजनाओं में अव्यवहारिक भू उपयोग एवं महायोजन पर विचार किया गया। आयुक्त ने कहा कि महायोजनाएं काफी पुरानी हो चुकी हैं। महायोजनाओं के स्थल पर उपलब्ध कृषि, भूमि, विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्य, सड़कें अब मेल नहीं खाती हैं। महायोजनाओं को वर्तमान परिस्थिति के अनुसार एवं भविष्य के विकास को ध्यान में रखते हुए जिले का मास्टर प्लान बनाया जाए।

काशीपुर में प्रस्तावित मल्टीपल पार्किंग और मॉल का डिजाइन।

काशीपुर में प्रस्तावित मल्टीपल पार्किंग और मॉल का डिजाइन।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed