फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mahayagya will be held after 12 years in Bhardar's Uphrai temple

भरदार के ऊफराई मंदिर में 12 साल बाद होगा महायज्ञ

Sun, 20 Mar 2022 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mahayagya will be held after 12 years in Bhardar's Uphrai temple
भरदार क्षेत्र के ऊफराई मंदिर में 12 वर्ष बाद आगामी 2 अप्रैल से अयुक्त महायज्ञ शुरू होगा। आयोजन के सफल संचालन के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

ऊफराई देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश कप्रवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 28 मार्च को मंदिर में माता ऊफराई देवी की मूर्ति स्थापना व सकलीकरण किया जाएगा। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर 2 अप्रैल को देवी-देवताओं के निषाण गंगा स्नान करेंगे और ऊफराई मंदिर में अयुक्त महायज्ञ शुरू होगा। मंदिर में श्रीमद्देवीभागवत पुराण कथा में व्यास सहित 11 आचार्यगण शामिल होंगे। 9 अप्रैल को जल कलश यात्रा और 10 को पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष विक्रम पंवार, देवराज सिंधवाल, देव सिंह रावत, नागेंद्र कप्रवान, जसपाल सिंह पंवार, रमेश रावत, संत लाल, प्रकाश डिमरी, दिनेश रावत, राकेश पंवार, विजय प्रकाश, वेद प्रकाश डिमरी, हरेंद्र डिमरी, पान सिंह पंवार, राकेश रावत, जीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed