{"_id":"67bb5ab3a9e751249a0db353","slug":"mahashivratri-will-be-celebrated-grandly-in-tungeshwar-temple-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-626603-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तुंगेश्वर मंदिर में भव्य रूप से मनाई जाएगी महाशिवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तुंगेश्वर मंदिर में भव्य रूप से मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर के फलासी गांव स्थित तुंगेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां रात्रि के चार पहर पूजा-अर्चना होगी और प्रत्येक पहर घी के दिये जलाए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र बत्र्वाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के लिए मंदिर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन होगा। साथ ही महाशिवरात्रि के रात्रि को चार पहर विशेष पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान पहले पहर में 101, दूसरे पहर 201, तीसरे पहर में 101 घी के दिये जलाए जाएंगे। साथ चौथे पहर पूरे मंदिर को दीयो और रंग-बिरंगी रोशनी से सरोबार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौथे पहर में पूजा-अर्चना के साथ भगवान तुंगनाथ अपने पश्वा पर अवतरित होंगे और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।