फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mahabharat gainda kauthig in pandav nritya

पांडव नृत्य में हुआ गैंडा कौथिग का मंचन

Tue, 24 Dec 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mahabharat gainda kauthig in pandav nritya
ऊखीमठ के भटवाड़ी गांव में पांडव नृत्य के तहत गैंडा कौथिग का हुआ मंचन। - फोटो : RUDRAPRYAG
भटवाड़ी गांव में पांडव नृत्य के तहत गैंडा कौथिग का मंचन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की खूब भीड़ जुट रही। आज, पांडव गंगा स्नान कर कैलाश यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

बीते 8 दिसंबर से शुरू हुए पांडव नृत्य में मंगलवार को पांडवों ने पंडवाणी गायन और ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। इस मौके पर गैंडा वध कौथिक का मंचन किया गया। मान्यता है कि पांडवों को महाभारत युद्ध में पितृ दोष हो जाता है। इस दोष से बचने के लिए कुल पुरोहित उन्हें सलाह देते हैं कि वह गैंडे की खगोती से अपने पितृों को तर्पण दें। धरती लोक पर गैंडा नहीं मिलने पर अजुर्न द्रोपदी के साथ पाताल में जाते हैं। जहां वह गैंडा को मार देते हैं। इस दौरान वहां, मौजूद नागार्जुन क्रोधित होकर अर्जुन को मूर्छित कर देते हैं। इस मौके पर भटवाड़ी, ऊखीमठ, डंगवाणी, ब्राह्मखोली, चुन्नी, मंगोली समेत केदारघाटी के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने पांडवों के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने बताया कि 28 दिसंबर को हाथी कौथिग के साथ पांडव नृत्य का समापन होगा। इस मौके पर हर्ष जमलोकी, प्रकाश रावत, दिनेश तिवारी, जगमोहन पंवार, जय प्रकाश, राकेश तिवारी, संरक्षक बीरेंद्र रावत, टीपी त्रिवेदी, देवेंद्र त्रिवेदी, उमेंद्र रावत, लक्षपत पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed