{"_id":"6a12ebc3f090a4eb2f053930","slug":"madmaheshwar-the-number-of-devotees-is-increasing-there-is-no-water-or-electricity-on-the-way-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-118688-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्महेश्वर : बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, रास्ते में पानी न ही बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मद्महेश्वर : बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, रास्ते में पानी न ही बिजली व्यवस्था
Sun, 24 May 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 24 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पेयजल, बिजली और पैदल मार्ग की खराब स्थिति पर लोगों में नाराजगी
करीब 150 श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे बता रहे रात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। 21 मई को मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुलने के बाद से धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन चार दिनों में चार हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंच चुके हैं। मगर यात्रा मार्ग पर गौंडार से लेकर मंदिर तक मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी है। पेयजल, बिजली, साफ-सफाई व यात्रा मार्ग की स्थिति को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।
ग्राम प्रधान अनूप पंवार ने बताया कि पिछले वर्षों तक यात्रा से पहले यात्रा मार्ग की लाेनिवि साफ-सफाई कर मार्ग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। दो महीने पेयजल व्यवस्था सुधारने का आश्वासन अब तक पूरा नहीं हुआ। नानू से लेकर मंदिर क्षेत्र तक पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई जगह बिजली सुचारु नहीं है। यहां सोलर ही बिजली का माध्यम है। उन्होंने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण प्रतिदिन करीब 150 श्रद्धालु खुले में आसमान के नीचे रात बिता रहे हैं। रांसी से गौंडार तक निर्माणाधीन सड़क का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र जुयाल ने बताया कि मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जल आपूर्ति के लिए पाइप मंगवाए गए हैं और एक सप्ताह में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।