फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lord Narasimha is seated in the newly constructed temple

Rudraprayag News: नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए नृसिंह भगवान

Wed, 22 Oct 2025 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 22 Oct 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
Lord Narasimha is seated in the newly constructed temple
अगस्त्यमुनि के सिल्ला गांव में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए नृसिंह भगवान। संवाद
फोटो-
विज्ञापन


130 साल पुराने मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सिल्ला ब्राह्मणगांव में करीब 130 वर्ष पुराने नृसिंह मंदिर का ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जीर्णोद्धार कराया है। बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ नृसिंह भगवान अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हो गए। अब तीन दिनों तक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। भक्तों ने नृसिंह भगवान के दर्शन कर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र जय नृसिंह भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

नृसिंह मंदिर का ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जीर्णोद्धार कराया है। मंदिर प्रांगण को भी नया स्वरूप दिया गया है। इस दौरान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने नृसिंह भगवान के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। नृसिंह भगवान ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए। मोलकट्ठा (उदयनगर) की महिला मंगल दल की महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए। मंदिर के हक-हकूकधारी सरस्वती प्रकाश, विजय प्रकाश, शिवराज आर्य, नरेंद्र, दिनेश चंद्रा, हर्षू, जगत आदि ने बताया कि लंबे समय से मंदिर का जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। अब मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान 25 अक्तूबर तक होंगे। इस मौके पर अमर लाल, सत्यपाल, राजू लाल, रामचंद्र, पूरण, रमेश, जगदीश, प्रेम, राधे, जगमोहन, हर्षवर्द्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed